राजकीय औद्योगिक आस्थान भदोही (मान्धाता) में छोटे-छोटे भूखण्ड औद्योगिक इकाईयों के आवंटन हेतु करें आवेदन - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 14 मार्च 2018

राजकीय औद्योगिक आस्थान भदोही (मान्धाता) में छोटे-छोटे भूखण्ड औद्योगिक इकाईयों के आवंटन हेतु करें आवेदन



उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र प्रतापगढ़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि राजकीय औद्योगिक आस्थान भदोही (मान्धाता) प्रतापगढ़ में छोटे-छोटे कुल 10 भूखण्ड औद्योगिक इकाइयों के स्थापनार्थ वर्तमान में आवंटन हेतु रिक्त है जिसमें से 05 भूखण्ड सामान्य जाति एवं 05 भूखण्ड अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु रू0 4662.00 प्रति वर्ग मीटर की दर पर उपलब्ध होगें, जो अभ्यर्थी अपना उद्योग स्थापित करना चाहते है, वे अपना आवेदन पत्र इस कार्यालय से प्राप्त करके मय प्रोजेक्ट रिपोर्ट सहित दिनांक 30 मार्च 2018 तक उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा करें। दिनांक 30 मार्च के पश्चात् आवेदन पत्र किसी दशा मे स्वीकार नही किये जायेगे। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।