प्रतापगढ़ महोत्सव के अवसर पर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में भुवालपुर डोमी पुर मॉडल स्कूल की ओर से शिक्षा क्षेत्र में जागृति लाने और सरकार की मंशा के अनुरूप कैसे प्राइमरी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाकर ग्रामीण परिवेश के रहने वाले गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जा सकती है। जिसमें वहां की सहायक अध्यापिका इंजीनियर अनामिका पांडे ने एक सुंदर प्रदर्शनी अपनी प्रधानाचार्य नीलम सिंह के कुशल संयोजन में लगाया है जिसके द्वारा यह बताया जा रहा है कि कैसे ग्रामीण अंचल के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को हम मॉडल स्कूल में ले जाकर उन्हें अच्छी शिक्षा जनमानस के सहयोग से प्रदान कर सकते हैं। डोमीपुर भुवालपुर मॉडल स्कूल में वहां के शिक्षकों नीलम सिंह ,इंजीनियरअनामिका पांडे, इंजीनियर सुयश मिश्रा, रजिया बेगम ,रीता वर्मा आदि ने कंप्यूटर पंखा कुर्सी तथा सोनाटा कंपनी ने डेक्स बेंच प्रदान कर विद्यालय को अपना सहयोग प्रदान किया है। जिससे आज विद्यालय में 260 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है प्रदर्शनी का अवलोकन जिलाधिकारी शंभू कुमार एवं सीडीओ राजकमल यादव ने बहुत ही ध्यान से किया। प्रदर्शनी के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ बी एन सिंह ने कहा सरकार की मंशा के अनुरूप हम मॉडल स्कूल के जरिए जनपद की प्राथमिक शिक्षा में लाएंगे बदलाव, उक्त अवसर पर खंड विकास शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह नीलम सिंह , इंजीनियर अनामिका पांडे, एवं विद्यालय के छात्र रचित शर्मा, वर्षा शर्मा, कुमारी पूजा ,अंकिता सिंह आदि उपस्थित रहे
