प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एन0आर0आई0, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण तथा जनपद प्रतापगढ़ की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह दिनांक 15 मार्च 2018 को लखनऊ से प्रस्थान कर अपरान्ह 6 बजे निरीक्षण भवन, लो0नि0वि0, प्रतापगढ़ आयेंगी और पार्टी पदाधिकारियो/कार्यकर्ताओं से भेट वार्ता करेंगी। सायं 7.30 बजे मा0 मंत्री जी जी0आई0सी0 ग्राउण्ड में सांस्कृतिक कार्यक्रम पण्डाल में ‘‘प्रतापगढ़ महोत्सव’’ का उद्घाटन करेंगी।
दिनांक 16 मार्च 2018 को मा0 मंत्री जी प्रतापगढ़ महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी तथा इसके उपरान्त यहां से लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगी।
