दिनांक 15 से 18 मार्च की अवधि में जनपद प्रतापगढ़ में कराये जाने वाले ‘‘प्रतापगढ़ महोत्सव’’ का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज में सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में महानुभावो का आगमन प्रस्तावित है और अधिक संख्या में लोक एकत्रित होगे। ऐसी दशा में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने मजिस्ट्रेटो एवं अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी है। इसके लिये जी0आई0सी0 मुख्य द्वार व उसके आस-पास का परिक्षेत्र के लिये महेन्द्र अपर उपजिलाधिकारी और महेन्द्र प्रताप तहसीलदार न्यायिक को तथा उपजिलाधिकारी लालगंज कोमल यादव को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। मेला परिक्षेत्र की जिम्मेदारी वीरपाल सिंह नायब तहसीलदार रानीगंज एवं मो0 हई नायब तहसीलदार सदर को, स्टाल एवं प्रदर्शनी क्षेत्र के लिये अशोक कुमार दूबे खण्ड विकास अधिकारी सण्ड़वा चन्द्रिका एवं मनीष कुमार तिवारी खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरा को, जी0आई0सी0 में मुख्य कार्यक्रम स्थल दर्शक दीर्घा के पास उपस्थित रहकर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लये दिनेश कुमार खण्ड विकास अधिकारी सदर एवं जे0पी0 मिश्रा उपजिलाधिकारी पट्टी को, वी0आई0पी0 दीर्घा मंच एवं ग्रीन रूम व उसके आस-पास के परिक्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सुधीर सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर एवं अभय कुमार पाण्डेय उपजिलाधिकारी रानीगंज को तथा दिनांक 17.03.2018 को आयोजित होने वाले योग स्थल कम्पनी गार्डेन में पंकज वर्मा उपजिलाधिकारी सदर को जिम्मेदारी सौपी गयी है।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने महोत्सव के ओवर आल इन्चार्ज के रूप में सम्पूर्ण व्यवस्थाये सुनिश्चित कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नियुक्त किया है। समस्त सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर मेला एवं प्रदर्शनी क्षेत्र में आवश्यक विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू0/रा0) को जिम्मेदारी सौपी गयी है। प्रतापगढ़ महोत्सव में मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ को पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी (भू0रा0) अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था एवं एम्बुलेन्स तथा जीवनरक्षक औषधि सहित चिकित्सा स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करेगे। उपजिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आपस में समन्वय स्थापित कर महोत्सव स्थल पर उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था के साथ कार्यक्रम सम्पन्न करायेगे, साथ ही अपने क्षेत्र के खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय कर संवेदनशील व आवश्यक स्थलों पर लेखपालो एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा सहायक खण्ड विकास अधिकारियो का परिनियोजन सुनिश्चित करने हेतु सजग एवं सचेष्ट रहकर विधि व्यवस्था सुनिश्चित करेगे। ड्यिटी पर लगाये गये समस्त अधिकारी/मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर अपने ड्यिटी स्थल पर निर्धारित समयानुसार उपस्थित होकर दायित्वो का निर्वहन करेगे।
