जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने आज जी0आई0सी0 के ग्राउण्ड में प्रतापगढ़ महोत्सव के अवसर पर विराट किसान मेला में कहा कि आंवला उत्पादों के संरक्षण हेतु फल संरक्षण इकाई के स्थापना पर जोर दिया है और कहा है कि रासायनिक उर्वरको के अंधाधुन प्रयोग से उत्पन्न होने वाली विषम चुनौतियों का सामना करने के लिये यह आवश्यक है कि किसान भाई जैविक उर्वरकों का सन्तुलित प्रयोग करें ताकि व्यक्ति के स्वास्थ्य को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि, बागवानी बहुत कुछ निर्भर करती है और जनपद प्रतापगढ़ का इसमें अत्यधिक योगदान इस कारण है कि प्रदेश शासन ने आवंला उत्पादों के संरक्षण के लिये इस जनपद का चयन किया है। किसान भाईयो से अनुरोध है कि वे उन्नति किस्म के अांवला पौधों का रोपण करें एवं जैविक उर्वरकों की मदद से अधिक से अधिक आंवले की पैदावार करें। उन्होने किसान भाईयों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर आंवले की बागवानी और उन्नति किस्म के फल उत्पादन के लिये उन्हें तकनीकी सहायता एवं अन्य सुविधायें प्राथमिकता से सुलभ करायी जायेंगी। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा वैज्ञानिक विधि पर आधारित फसल के उत्पादन हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारियॉ किसान भाई को दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह देकर आर0पी0 सिंह संयुक्त निदेशक कृषि इलाहाबाद, डा0 रमेश चन्द्र पटेल, डा0 सुधाकर सिंह, डा0 आर0के0 शुक्ला, डा0 शैलेन्द्र सिंह एवं डा0 बाला सिंह विक्रम को सम्मानित किया।
यह एटीएम किसलिए? --------------- विराज खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ स्थित यह एटीएम अक्सर बन्द रहता है। यह ग्राहकों/उपभोक्ताओं और आम जनता के मानसिक उत्पीड़न जैसा है। ये और इस तरह के जो एटीएम बन्द मिलें, उनके स्थापक बैंकों पर कड़ा दण्ड लगाया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रारम्भ में राजकीय इण्टर कालेज में आंवला उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर विराट किसान मेले का उद्घाटन किये। उन्होने इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज में विभिन्न विभागो द्वारा एवं अन्य जनपदों से आयी हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, उप निदेशक कृषि डा0 रघुराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
