प्रतापगढ़ महोत्सव के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तत्वाधान में क्रिकेट मैच का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। क्रिकेट मैच करनपुर और बाबा बेलखरनाथ धाम के मध्य मैच खेला गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के नेतृत्व में स्पोर्टस स्टेडियम में बालक-बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बालक एवं बालिका वर्ग में 8-8 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला भदौसी और पट्टी के बीच खेला गया जिसमें 15 अंक पाकर पट्टी विजेता और 12 अंक पाकर भदौसी उप विजेता हुई। बालिका वर्ग के फाइनल में पूर्विया पट्टी और पूरेखुशई के बीच खेला गया जिसमे पूर्विया पट्टी 25 अंकों के साथ विजेता एवं पूरेखुशई 20 अंकों के साथ उप विजेता घोषित हुई।