खुले में शौच करने गये जुड़वा भाइयों की टँकी में डूबकर मौत, भ्रष्टाचारियों ने ली जान - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 16 मार्च 2018

खुले में शौच करने गये जुड़वा भाइयों की टँकी में डूबकर मौत, भ्रष्टाचारियों ने ली जान

भ्रष्टाचारियों द्वारा इन्हीं दो बच्चों की कर दी गयी हत्या
प्रतापगढ़ जिले में महेशगंज इलाके के परियांवा गांव में दो मासूम बच्चे ट्यूबेल की पानी टंकी में डूबकर मर गए। साथ जन्मे दोनों जुड़वाँ भाई एक साथ इस दुनिया से चल बसे। इस मौत से मातम है तो वही सवाल भी है। सवाल इस सरकार में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन में गाँवों में बन रहे शौचालयों की जमीनी हकीकत से है। कहने के लिए गाँवों में शौचालयों का निर्माण कराया गया। कुछ गाँवों को तो ओ डी ऍफ़ भी घोषित कर दिया गया। लेकिन सच्चाई की सूरत कुछ और ही किस्सा बयां कर रहा। आज जब एक मजदुर बाप के दो जुड़वाँ बच्चे खुले में शौच के बाद ट्यूबेल की पानी टंकी में शौच साफ कर रहे थे वह दोनों फिसलकर पानी में डूब गए और फिर उनकी मौत हो गयी। काश! एक अदद शौचालय हकीकत में मजदूर परिवार में बना होता तो दो मासूमो की जान शायद न जाती। यह एक मामला है जिसकी चर्चा हो रही लेकिन खुले में शौच जाने के दौरान घटनाओं की भरमार सी हो रही जिसमे ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के साथ छेड़खानी और रेप भी शामिल हैं। जो अख़बारों की सुर्खिया होते हैं।।लेकिन शौचालय में दलाली का खेल जारी है। शौचालयों के रूपये खाने वालों कुछ तो शर्म करो!

  खबर लेखन साभार : व्हाट्सएप