महोत्सव की तैयारियां काफी दिन से अधिकारियों द्वारा की जा रही थी। कल उसी प्रतापगढ़ महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। इस महोत्सव में मीडियाके लोग, राजनीति से जुड़े नेता, अधिकारी, समाजसेवी सभी पहुंचे और महोत्सव में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दिख कर महोत्सव की महत्ता को और बढ़ा दिया। महोत्सव का शुभारंभ सदर विधायक संगम लाल गुप्ता , प्रतापगढ़ की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह, जिलाधिकारी शम्भु कुमार व सीडीओ राजकमल यादव ने डीप जला कर किया।
इसके बाद सभी ने आपमें अपने विचार लोगों के सामने रखे। इसके बाद एक छोटी पत्रिका भी उपस्थित लोगों में वितरित की गई। जिससे लोग महोत्सव की महत्ता को समझ सकें।
प्रतापगढ़ महोत्सव में दिल्ली से पहुंचा पैरामीटर (छोटा हेलीकाप्टर ) जिसका लुफ्त बड़ी तसल्ली से लिया जा सकेगा। इस महोत्सव में आयोजित मेले के पांडाल नम्बर 1 से बुकिंग शुरू हुई। पुलिस लाइन से मेला परिसर तक 700 फिट ऊपर से दीदार करने के लिए हॉट एयर बैलून में 4 लोगों को 200 फिट की ऊँचाई से सैर कराई जाएगी।
जारमिंग बाल का भी एक साथ दो लोग लुफ्त उठा सकेंगे।
जहां एक ओर महोत्सव मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जिले का एक प्रबुद्ध वर्ग इस बेफजूल खर्च की निंदा भी कर रहा है। जिसके फलस्वरूप लोगों का कहना है इन लाखों रूपयों से किसी एक गांव का भरपूर विकास किया जा सकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश शासन ने गरीबों का न देख शहरवासियों व अमीरों की चिंता की है जो कि गलत है।