![]() |
दिलीपपुर, प्रतापगढ़| CBSC बोर्ड से संचालित डॉल्फिन पब्लिक स्कूल छीटपुर मे आज सुबह 10 बजे से नर्सरी से 11तक की कक्षाओ की परीक्षा संचालित होनी थी छात्र भी समय से परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। लेकिन जैसे ही बच्चे परीक्षा कक्ष मे पहुंचे अध्यापको ने सभी को खड़ा करा दिया और फीस जमा कराने की बात कहने हुए बाहर निकाल दिया। लगभग हजारो की संख्या मे परीक्षार्थी व नर्सरी के छोटे छोटे बच्चे धूप मे इधर उधर भटकने लगे। अभिभावक भी भाग कर स्कूल पहुंचने लगे।और बच्चो के इस तरह से कार्यवाही पर आक्रोश व्यक्त किया। जिस पर स्कूल प्रसाशन ने बेइज्जती करते हुए बोला कि फीस नही है तो कही और दाखिला करा लो यह कहते हुए अभिभावको से बदसलूकी की। छात्रो व अभिभावको ने यह आरोप लगाया कि स्कूल प्रसाशन मनमानी फीस वसूल करता है और दाखिले के समय जो सुविधाऐ बच्चो को मिलने की बात कही जाती है वह नही दी जाती। बच्चो के बाहर निकाले जाने व परीक्षा समय से न शुरू होने की जानकारी जब मीडिया कर्मी ने स्कूल प्रबंधक से जानना चाहा तो तो प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने इसे स्कूल का निजी मामला होने की बात कही और फोटो लेने से मना किया।
सवाल-आखिर स्कूल प्रशासन या अभिभावको की गलती का खामियाजा मासूम बच्चो पर क्यों? क्या प्रशासन को स्कूल पर कार्यवाही नही करनी चाहिए?
