![]() |
हीरागंज, प्रतापगढ़| समाज में आज भी बड़ी संख्या में लोग अभाव की जिंदगी जी रहे है। ऐसे लोगों को सहायता उपलब्ध करना ही सच्ची समाजसेवा है। यह बातें बाबागंज ब्लॉक के आमीपुर गांव में प्रयास फाउंडेशन संस्था द्वारा आयोजित गरीबों को वस्त्र और अनाज वितरण समारोह में संस्था के अध्यक्ष, समाजसेवी व उद्यमी रोशन लाल गुप्ता ने कही। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ० के० एन० ओझा, बाबागंज विधायक विनोद सरोज और पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने सैकड़ो गरीब लोगों को वस्त्र और अनाज का वितरण किया।
![]() |
डॉ० के०एन० ओझा ने समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा संस्था का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा की प्रयास फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा में जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, राजनीति, पत्रकारिता में उलेखनीय योगदान के लिए बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, पूर्व प्रधान अमर कुमार तिवारी, डॉ करुणेश बहादुर सिंह, शिव नारायण पाण्डे, अभयानंद दुबे, चंद्रप्रताप सिंह, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद शुक्ला, रविन्द्र सिंह, रामआसरे पांडेय, छोटेलाल यादव, अभिनव शुक्ला, राजेन्द्र सिंह, प्रवीण सागर शुक्ला, डॉ० विवेक यादव, आनंददेव पांडेय, और पत्रकार रामू पांडेय,सन्दीप मिश्रा, पन्नालाल गुप्ता, काशी राणा, दीपक गुप्ता,मुन्नालाल समेत सैकड़ो लोगों को अंगवस्त्रम, डायरी, पेन व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मनित किया गया। इस दौरान दिवाकर तिवारी, अजय गुप्ता, रोहित सिंह, प्रधान विनोद सरोज, दीपू सिंह, मगन, दीपक , प्रदीप गुप्ता मोनू, प्रतीक गुप्ता, परवेज निर्मल, दरोगा पटेल, रऊफ अहमद, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, संचालन सतेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रबंधक प्रदीप गुप्ता उर्फ मोनू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
फ्री मेडिकल कैंप में सैकड़ों मरीजो की जांच और दवा का वितरण
![]() |
हीरागंज| बाबागंज ब्लॉक के आमीपुर गांव में प्रयास फाउंडेशन और संस्कार फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ग्रमीणों के लिए फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ। मेडिकल कैंप का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ० के०एन० ओझा फीता काट कर किया। मेडिकल कैंप में डॉ० अवधेश पांडेय, अर्पिता श्रीवास्तव ने सैकड़ो ग्रामीणों की स्वस्थ जांच कर दवाई दिया। मेडिकल कैप में आंखों की जांच भी की गई। कैंप में ग्रमीणों महिलायों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान पीएचसी प्रभारी बाबागंज डॉ० विवेक यादव, अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी, सबरीना, सेनु सिंह, रजनीश कुमार, रामललित चौधरी, कमलाशंकर सिंह मौजूद रहे।


