प्रतापगढ़ महोत्सव की तैयारियां शुरू फिलहाल अपने अंतिम चरण में हैं। प्रतापगढ़ महोत्सव एवं विराट किसान मेला का भव्य शुभारम्भ 15 मार्च 2018 को होन सुनिश्चित हुआ है। प्रतापगढ़ शहर के ही राजकीय इंटर कालेज के ग्राउंड में 18 मार्च तक यह महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
प्रतापगढ़ जिले की सांस्कृतिक,भौगोलिक और अमूल्य धरोहरों से एक विशिष्ट पहचान है। जिसमें आंवला के लिए प्रतापगढ़ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इन्हीं बातों पर प्रतापगढ़ महोत्सव समर्पित होगा।
 |
| प्रतापगढ़ महोत्सव कार्यक्रम रूप रेखा |
पुस्तक मेला, किसान मेला, आंवला महोत्सव , ओडी ऍफ़ गाँव क्रिकेट प्रतियोगिता , दंगल, कबड्डी प्रतियोगिता, लेजर शो, वालीवुड एवं लोकनृत्य, कवि सम्मलेन , लाफ्टर शो और पत्रकार सम्मलेन सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसी क्रम में बाल कलाकरों को भी मिलेगा मंच पर हुनर दिखाने का मौका।यही नहीं बाल उमंग, वाद- विवाद प्रतियोगिता , पतंगबाजी एवं जूनियर डांस प्रतियोगिता में भी बच्चे मंच पर जलवा बिखेरेगें।
प्रतापगढ़ महोत्सव के बाबत प्रेस कांफ्रेंस करते हुए डीएम शम्भु कुमार ने सीडीओ राजकमल यादव ने प्रतापगढ़ महोत्सव की रुपरेखा और तैयारियों के बारे में सभी को अवगत कराया।