जनपद में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु श्री आलोक कुमार, खाद्य आयुक्त, उ0प्र0 लखनऊ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी दिनांक 28 अप्रैल 2018 को लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 10.30 बजे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह लालगंज आयेगें। पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक नोडल अधिकारी तहसील लालगंज के ग्राम सभा अगई की खुली बैठक में भौतिक कार्यो एवं लाभार्थियों को दी गयी सुविधाओं का सत्यापन करेगें। अपरान्ह 2 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक दो बड़ी परियोजनाओं ट्रामासेन्टर लालगंज एवं बालिका छात्रावास लालगंज अझारा का स्थलीय सत्यापन करेगें। अपरान्ह 2.30 बजे नोडल अधिकारी तहसील/कोतवाली लालगंज का निरीक्षण एवं तहसील लालगंज अथवा सदर में गेहूॅ क्रय केन्द्र का निरीक्षण करेगें। अपरान्ह 3 बजे से नोडल अधिकारी 61 एजेण्डा बिन्दु के अनुसार विकास भवन सभागार में जनपदीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक करेगें।