जनपद में चलाया गया गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच का विशेष अभियान - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

जनपद में चलाया गया गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच का विशेष अभियान



जनपद में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबन्धक व संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

निःशुल्क और अनिवर्य बाल शिक्षा अधिनियम-2009 के अन्तर्गत गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन प्रतिबन्धित है। यदि कोई व्यक्ति बिना मान्यता प्राप्त किये कोई स्कूल स्थापित या संचालित करता है तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही का प्राविधान है। इसी प्राविधान के अन्तर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी बिहार के सुनील कुमार ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रबन्धक एवं संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की गयी है उनमें श्रेयांश एकेडमी डेरवा, एम0जी0एस0 विद्यालय महियामऊ, मॉ भगवती वेद आश्रम बढ़ईपुर, इकरा पब्लिक स्कूल गुदरी डेरवा, रूद्रदेव एकेडमी कसहर बिहार, प्रतापगढ़, शिवाजी शिक्षा निकेतन जू0हा0 भिटारा, सेन्ट जेवियर्स पब्लिक स्कूल बिहार देवरपट्टी, राघवराम प्राथमिक विद्यालय मीरपुर बनोही, शिशु ज्ञान मन्दिर ऐमाजाटूपुर शकरदहा, देवा पब्लिक इण्टर कालेज महमदपुरभाव (कक्षा-6 से 8 तक), स्वामी विवेकानन्द कान्वेन्ट स्कूल डिहवा रामदास पट्टी बिहार के नाम सम्मिलित है। इसी प्रकार खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर सुधीर कुमार द्वारा जिन विद्यालयों के प्रबन्धक व संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की गयी है उनमें देवभूमि एकेडमी कुसुमी सदर, प्रतापगढ़, सेन्ट नामदेव कान्वेन्ट स्कूल रूपापुर, प्रतापगढ़, गुलाब आश्रय ज्ञानोदय बाल विद्यालय मन्दिर रूपापुर सदर, प्रतापगढ़, रायल एण्ड प्राइड एकेडमी सगरा सदर, प्रतापगढ़, एकता बाल विद्यालय मन्दिर पूरेईश्वरनाथ सदर प्रतापगढ़, भदौरिया पब्लिक स्कूल पूरेईश्वरनाथ सदर प्रतापगढ़, आदर्श शिक्षा निकेतन पूरेईश्वरनाथ सदर, प्रतापगढ़ के नाम सम्मिलित है। जनपद में अवैध रूप से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरूद्ध जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर उनके प्रबन्धक व संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की गयी।