ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार सिपाही की ट्रैक्टर से टक्कर लगने से जख्मी - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 22 अप्रैल 2018

ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार सिपाही की ट्रैक्टर से टक्कर लगने से जख्मी





प्रतापगढ़ कंधई इलाके के वारीकला गांव निवासी रामफेर सरोज फैजाबाद में सिपाही है। शुक्रवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। कोहंडौर इलाके के हरिहरावीर बाबा धाम के पास सामने से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर स्थानीय लोग पहुँचे तो ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो चुका था।लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।