![]() |
पिछले 2 हफ़्तों से परेशान लोग कैश के लिए ग्राहक एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते दिखे। कारण शादी विवाह का भी है लोग शहर से आये हैं शादी विवाह निपटाने और पूरे प्रतापगढ़ में हर गांव में लगभग एक या दो शादी है। बिना कैश क्या हाल होगा इसे आप खुद समझ सकते हैं।
शनिवार को शहर में सिर्फ चार एटीएम में ही कैश उपलब्ध रहा। एसबीआई मुख्य शाखा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक व बैंक ऑफ महाराष्ट्रा बाबागंज के एटीएम ही चालू हालत में पाए गए अन्य सभी में नो कैश का बोर्ड टँगा था। गाँव के बैंक के एटीएम वैसे भी छुट्टी में बंद रहते हैं जो नगर क्षेत्र में हैं भी उनमें कैश की किल्लत है।
