जनपद में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु आलोक कुमार, खाद्य आयुक्त, उ.प्र. लखनऊ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिन्होने आज जनपद के भ्रमण के दौरान विकास खण्ड लालगंज के ग्रामसभा अगई में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का सुना। नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना अन्तर्गत गैस कनेक्शन के सम्बन्ध में वहां पर उपस्थित जनमानस से जानकारी प्राप्त की और अब तक जिन व्यक्तियों को उज्जवला योजना अन्तर्गत गैस कनेक्शन का वितरण नही किया गया है उनके फार्म जमा करके उज्जवला योजना अन्तर्गत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। चौपाल में अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम ज्योति योजना अन्तर्गत 209 घरों में विद्युत कनेक्शन होना था जिसमें 174 घरों में विद्युतीकरण कर दिया गया है तथा शेष घरों में विद्युतीकरण कराया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने चौपाल में ए0एन0एम0 और आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा से आयरन की गोली के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो वह सन्तोषजनक उत्तर नही दे पायी जबकि ए0एन0एम0 की तैनाती पिछले 12 वर्ष से ग्रामसभा अगई में तैनात है। इसको संज्ञान में लेते हुये नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी ने निर्देशित किया कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। ग्रामसभा अगई में राशन कार्ड के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी ने जानकारी प्राप्त की और जिला पूर्ति अधिकारी को गांव में पात्र लोगों के राशन कार्ड जल्द से जल्द बनवाने के लिये निर्देशित किया। नोडल अधिकारी ने ग्रामसभा में शौचालय निर्माण के प्रगति के सम्बन्ध मे ंभी जानकारी प्राप्त की जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि 236 शौचालय का पैसा आया था जिसमेंं 212 शौचालय का निर्माण हो चुका है शेष का निर्माण कार्य चल रहा है। इस ग्रामसभा में 1808 शौचालय ग्रामसभा में निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। चौपाल में नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों को छात्र/छात्राओ को ड्रेस, बैग और पुस्तक का वितरण किये। उज्जवला योजना अन्तर्गत लाभार्थियांं को गैस कनेक्शन का वितरण किये।
तत्पश्चात् नोडल अधिकारी ने कौशिल्यापुर गेहूॅ क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। प्रतिदिन कितने गेहूॅ की खरीद केन्द्र पर की जाती है जिस पर डिप्टी आर.एम.ओ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 150 कुन्तल से 200 कुन्तल तक गेहूॅ की खरीद की जाती हैं। उन्होने बताया कि 13 लाख रू. गेहूॅ खरीद हेतु आया था जिसमें से 12 लाख 72 हजार रू0 का भुगतान आर.टी.जी.एस. के माध्यम से किसान भाईयों के खातों में कर दिया गया है। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर लालगंज एवं कोतवाली लालगंज का निरीक्षण किया।
