सांगीपुर थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी छोटेलाल रिटायर्ड आर्मी जवान हैं। वह शुक्रवार को अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक लेकर जेठवारा इलाके के नौबस्ता गांव में एक बारात में गया था। शनिवार की सुबह जब वह करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज-डेरवा मार्ग पर लोनी नदी के पास पहुंचा था कि पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने उसे रोका और मारपीट कर उसकी बंदूक लूट ली। सूचना पर लालगंज पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। लालगंज कोतवाल तुषार त्यागी ने बताया कि छोटेलाल की जेब में दो खोखा पाया गया है। घटना संदिग्ध लग रही है। घटना की जांच की जा रही है ।