घर जो कि बैंड था उसमें एक चोर चोरी की नियत से घुसा और चोरी करने लगा । जब वह माल समेट रहा था तो लोगों ने उसे दबोच लिया फोर हुआ वही जो होता आया है । ले जूतम पैजार हुई । देर रात चोर को जमकर पीटने के बाद गांव वालों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। इसकी लिखित शिकायत भी कर दी गयी याबी देखना यह है कि पुलिस उक्त युवक के साथ क्या करती है। मामले की जांच तो चलेगी ही यह तय है।
प्रतापगढ़ के सदर बाजार मोहल्ले के निवासी अथर्व शुक्ला गुरुवार की रात अपने चार चक्का वाहन से परिवार के साथ इलाहाबाद शादी में गए हुए थे। रात के करीब दो बजे वह लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उन्हें चोर के होने का अंदेशा हुआ और घर के कमरे में चोरी कर रहे एक युवक को उन्होंने पकड़ लिया। तेज आवाज लगाई तो मोहल्ले के लोग भी आ गए फिर क्या था। उसकी जमकर पीटाई होने लगी । जमकर जूतम पैजार करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
मारते और पीटते वक़्त चोर ने बताया कि वह और उसके दो साथी चोरी करने के इरादे से मकान में घुसे थे । दोनों चोरी का सामान और नगदी लेकर निकल गए जबकि वह और समान की खोद बीन कर निकलने की फिराक में था लेकिन पकड़ा गया। वहीं पीड़ित परिवार के मुताबिक इन चोरों ने एक लाख से अधिक रुपये का जेवर व हजारों का सामान गायब किया है।