अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए खेत की तरफ आ रही युवती को सुबह सुबह दो युवक के तमंचे को उसकी कनपटी पर सटा कर उसको बाइक पर बैठने के लिए मजबूर और फरार हो गए। दूसरी युवती जो कि उसकी बहन उसने परिजनों के साथ जाकर मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
रविवार को प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के चरैया गांव में एक युवती सुबह के समय अपनी छोटी बहन के साथ घर से कुछ दूर बाग की तरफ शौच को जा रही थी। इस दौरान रास्ते में पहले से ही बाइक लेकर खड़े दो युवक बड़ी बहन को तमंचा सटाकर जबर्दस्ती बाइक पर बैठाकर भाग निकले। दूसरी बहन के शोर मचाने पर जब तक परिजन व आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते दोनों युवक युवती सहित दूर जा चुके थे।
उक्त युवती के परिजन कोतवाली पट्टी पहुंचे जहां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पट्टी थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि अपहरण की बात ही गलत है। उक्त युवती ने मोबाइल पर बातचीत की और युवती ने परिजनों से रिश्तेदारी में होने की बात बोली है, लेकिन फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।
सोमवार, 16 अप्रैल 2018
शौच गयी युवती को तमंचा सटाकर किया अपहरण
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
