जिले में हाइवे रोड पर टवेरा खड़ी ट्रक में जा घुसी, 3 लोगों की मौके पर मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

जिले में हाइवे रोड पर टवेरा खड़ी ट्रक में जा घुसी, 3 लोगों की मौके पर मौत

प्रतापगढ़ में लखनऊ-वाराणसी हाईवे में 23 अप्रैल यानी कल रात एक खड़ी ट्रक में टवेरा गाड़ी जा घुसी। इस हादसे में 3 लोग तत्काल मौत के मुँह में समा गए, जबकि तीन लोगों का इलाज प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में नहीं हो पाया। इन 3 लोगों की स्थिति भी बेहद गंभीर थी अतएव इन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
 उत्तर प्रदेश के ही बांदा जनपद के अर्पण (18) पुत्र अमरेश निवासी कर्नलगंज फूलपुर इलाहाबाद, रजनी श्रीवास्त्व (50) पत्नी अमरेश, राजू श्रीवास्तव (55), ईशांत श्रीवास्त्व (20), राजू शर्मा (45) निवासी फूलपुर इलाहाबाद व ड्राइवर अख्तर अली (30) के साथ रविवार की रात लखनऊ गए थे जहां से वह अपनी भांजी की तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे। लौटते वक्त प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर बाजार से पहले सड़क के बगल खड़े ट्रक में उनकी टवेरा गाड़ी पीछे जा घुसी। इस हादसे में ईशांत, अर्पण व राजू की तत्काल मौत हो गई। इस भीषण हादसे की वजह से तुरन्त ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। उक्त भीड़ द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन 3 शवों को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर अख्तर अली, रजनी व राजू शर्मा को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। इनकी हालत गंभीर होने के कारण इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।