![]() |
| Not an Original Picture, Its only for demonstration. |
देल्हूपुर पुलिस चौकी प्रभारी हरि शम्भू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कहा कि बजरंग बहादुर के खेत को गांव के राम बहादुर पटेल ने खेती करने के अधिया पर लिया था। इसी खेत में जब वह गेहूं की फसल काटने गया था उसने खेत में मानव खोपड़ी, अस्थि-पंजर मिला सहित साड़ी और चूड़ियां पड़ी देखी । घबरा कर राम बहादुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर चौकी प्रभारी देल्हूपुर पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने खोपड़ी और अस्थि-पंजर को दफनवा दिया और जांच हेतु साड़ी, चूड़ियां आदि को सुरक्षित रखवा दिया । इन्हीं के आधार पर अज्ञात महिला की शिनाख्त की जाएगी ।
देल्हूपुर के चौकी प्रभारी ने बताया कि उक्त कंकाल लगभग दो महीने पुराना प्रतीत होता है। 2 महीने बीत जाने की वजह से घटना स्थल से ऐसा कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त की सके।
इस तरह खेत में कंकाल मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि महिला कौन थी, कहां की है, उसके साथ करता घटना घटी ?
प्रतापगढ़ में अपराध इतना ज्यादा है कि प्रतिदिन हड़कम्प ही मचा रहता है।
