अब जब गर्मी का मौसम अपनी युवा अवस्था की तरफ बढ़ रहा है वैसे वैसे ही प्रतापगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं होने लगी हैं। कुंडा, रामपुर खास- लालगंज, पट्टी, रानीगंज, विश्वनाथगंज, सदर इन सभी विधानसभाओं में फायर ब्रिगेड के स्टेशन बने हुए हैं और लगभग कुछ थाने में एक दमकल की व्यवस्था खास कर गर्मी की दिनों में की गई है। लेकिन आज कल क्षेत्र में कभी कहीं आग लगती है तो सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी जाती है। जब तक फ़ायर ब्रिगेड की टीम के आती है तब तक आग से गृहस्थी राख हो जाती है।
आज कल प्रतापगढ़ जिले में आग ने कहर ढाया हुआ है। प्रतिदिन 2 से अधिक जगहों पर आग से हजारों - लाखों का नुकसान हो रहा है। यदि सही सही देखा जाय तो जिले में आम लोगों को आग ने करोङों का चूना लगा दिया है। एक ओर किसान के खेतों में लग रही आग से उनकी जुताई व खाद तक के पैसे गप्प कर दे रही है। वहीं दूसरी ओर बेहद गरीब वर्ग जिनके घर छप्पर है या खपरैल है जनक घरों को भी आग में निशाना बनाया है और इन सबकी जिंदगी नर्क कर दी है। अभी तक कई लाख रुपयों का गेहूं खेत मे ही जल गया है और गरीबों के घर लग रही आग ने लाखों रुपयों से बने घरों को स्वाहा कर दिया है। आखिर प्रशासन कब चेतेगा यदि फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां जिन्हें हम दमकल कहते हैं समय से पहुंच जाएं तो के बीघे फसल व कई घरों को जलने से बचाया जा सकता है। उम्मीद है जल्द ही इस समस्या का समाधान तेजी से किया जाएगा।
पिछले 15 दिनों से आग ने लगभग दर्जन भर गाँवों को अपने चपेट में लिया है। सैकड़ों बीघे फसल जल चुकी है। इसी तरह की एक दो घटना फिर शुक्रवार को घटी जिसममें चूल्हे की चिंगारी से छप्पर और खपरैल वाले घर में आग लग गई। इस आग से हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान जल गया।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गाँव के अवध नारायण सिंह के घर में शुक्रवार सुबह खाना बनाने के बाद बची चूल्हे की आग की।किसी चिंगारी से अचानक बगल ले छप्पर में आग लग गई। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते की आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था। लोगों ने आहोर मचाया दमकल के लिए फोन लगाया । दूरे गांव के लोग भी पहुंचने लगे तब तक तो बगल के खपरैल की धन्नीयों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू किया तब तक फॉयर ब्रिगेड की टीम नहीं आयी। लोगों द्वारा आग तो बुझा दी गयी लेकिन तब तक गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
वहीं दूसरी घटना में बाघराय थाना क्षेत्र में घटित हुई है जिसमें सिया गांव के शिव बहादुर विश्वकर्मा के घर शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। आग में घर की गृहस्थी जलने लगी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रियता से पूरा गांव जलने से बचा। खुद बाघराय थाने में यह 5 वीं बार लगी आग है।
यही वजह है कि प्रतापगढ़ के आम लोग बहुत चिंतित है और उनका कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगभग हर थाने में 1 या 2 की संख्या में दमकल व दमकल कर्मियों को परमानेंट रखा जाय। जिससे कि आग लगने के बाद उसे जल्द नियंत्रित किया जा सके।
शनिवार, 21 अप्रैल 2018
आग की वजह से प्रतापगढ़िया ग्रामीणों की ज़िंदगी नर्क, हर दिन कहीं न कहीं लग रही आग
Tags
# मुद्दा
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
मुद्दा
Labels:
मुद्दा
