कुण्डा : कुण्डा से निर्दलीय विधायक कुँवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने शनिवार को बेंती कोठी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, उन्होंने जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और कुछ मामलों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए । लगातार 6 दिनों तक क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं का निस्तारण करने व क्षेत्र में आयोजित विभिन्न मांगलिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद राजा भइया लखनऊ प्रस्थान कर गए ।
इस दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, विधायक विनोद सरोज, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. कैलाश नाथ ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रमुख संतोष सिंह, अनुभव यादव, पंकज सिंह, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, क्षीरसागर तिवारी, विनोद यादव, प्रभात सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।