![]() |
उस घटना के बाद आज शनिवार को दोपहर में फिर अठेहा- सांगीपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से ही मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। सांगीपुर इलाके के लखहरा गांव में मोटरसाइकिल सवार एक बारात में शामिल हो वापस अपने घर पाठक के पुरवा रंजीतपुर पुर जा रहा था तभी सांगीपुर ब्लॉक के निकट लखहरा में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ड्राइवर ने ट्रैक्टर को अचानक मोड़ दिया इस वजह से मोटरसाइकिल सवार करन सरोज जा कर भीड़ गया। इतने घातक एक्सीडेंट के बाद युवक का सिर फट गया और खून के फव्वारे निकल पड़े। उक्त युवक का पूरा शरीर खून से भीग गया। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को सांगीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन युवक की हालात में सुधार होता न देख सांगीपुर के डॉक्टर ने प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते हुए युवक की मौत हो गयी। फिर भी कागजी कोरम पूरा करने के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले हुए मृत युवक को आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आज मृतक के भाई की तिलक थी लेकिन लापरवाह ट्रैक्टर ड्राइवर व मोटरसाइकिल की गति ने उक्त युवक की जान ले ली।
