![]() |
इलाहाबाद जिले के थाना मऊआइमा निवासी मोहम्मद शमशाद(30) मंगलवार को मोटरसाइकिल से अपने पत्नी और बच्चे को साथ लेकर इलाज के लिए प्रतापगढ़ शहर जा रहा था जब वह प्रतापगढ़ के रतीपुर गाँव के समीप पहुंचा तो इलाहाबाद की ओर से तेज रफ़्तार कन्टेनर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी और बिना रुके मोटरसाइकिल पर ही चढ़ते हुए महिला को कुचल दिया जिससे मौके पर महिला की मौत हो गई जबकि पति और बच्चा गम्भीर रुप से घायल हो गया।
इस दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया। महिला की लाश तब भी पड़ी हुई थी। भुपियामऊ पुलिस चौकी व 100 नंबर पुलिस घटनास्थल पर डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब जाकर सिपाहियों ने शव और ट्रक को अपने कब्जे में लिया।
