अवैध ढंग से संचालित मद्रासी दवाखाना पर पड़ा छापा - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 14 अगस्त 2019

अवैध ढंग से संचालित मद्रासी दवाखाना पर पड़ा छापा


प्रतापगढ़ !  राजापाल टंकी के नाम से प्रसिद्द चौराहा के बगल भदरी हाउस के पास लम्बे अर्से से अवैध ढंग से संचालित मद्रासी दवाखाना पर डिप्टी सी०एम्०ओ० ने छापा डालकर उसे सीज कर दिया !
अवैध ढंग से संचालित मद्रासी दवाखाने का फर्जी चिकित्सक डॉ० पी० एम्० राव मरीजों को भर्ती कर इलाज कर रहा था !  सी०एम्०ओ० के निर्देश पर डिप्टी सी०एम्०ओ० डॉ० सी०पी० शर्मा और स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी डॉ० आर०पी० सिंह ने मंगलवार दिनांक 13 अगस्त 2019 को मद्रासी दवाखाना पर छापा मारकर उसके विरुद्ध कार्यवाही किया !  डिप्टी सी०एम्०ओ० ने वहां इलाज करा रहे मरीजों को जिला चिकित्सालय में शिफ्ट कराया !
लम्बे अर्से से बगैर डिग्री-डिप्लोमा के अवैध ढंग से संचालित मद्रासी दवाखाना का फर्जी चिकित्सक डॉ० पी०एम्० राव बवासीर और भगंदर जैसी गंभीर बीमारियों का शर्तिया इलाज करने का दावा कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा था !  क्लीनिक के प्रचार-प्रसार के लिए वह समय-समय पर ग्रामीण इलाकों में पम्पलेट बंटवाकर लोगों को गुमराह करने का काम करवा रहा था !  उसके इलाज से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है !



मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने आर०टी०आई० के तहत मुझे उक्त अवैध ढंग से संचालित मद्रासी दवाखाने के सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध कराया कि उक्त अवैध ढंग से संचालित मद्रासी दवाखाने के फर्जी चिकित्सक डॉ० पी०एम्० राव के पास कोई डिग्री नहीं है परन्तु वह अपने नाम से पूर्व डॉक्टर लिखता है !  सी०एम्०ओ० ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि उक्त फर्जी डॉक्टर स्वयं को उक्त दवाखाना का अधिकृत चिकित्सक बताता है !  उक्त दवाखाना पूर्व में डॉ० अफ्फान अली के नाम से पंजीकृत किया गया था तथा डॉ० पी०एम्० राव को पैरा मेडिकल स्टाफ के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया था परन्तु उक्त दवाखाने पर डॉ० अफ्फान अली कभी नहीं आते थे तथा डॉ० पी०एम्० राव द्वारा उक्त दवाखाने पर मरीज देखने और ऑपरेशन किए जाने की शिकायत के पुष्ट होने पर उक्त दवाखाने का लाइसेन्स वर्ष 2011 में निरस्त कर दिया गया था तथा फर्जी डॉक्टर पी०एम्० राव के विरुद्ध पुलिस में ऍफ़०आई०आर० दर्ज करा दी गयी थी फिर भी उक्त दवाखाना अवैध ढंग से लगातार संचालित होता रहा तथा उक्त दवाखाने पर मरीज देखे जाने व ऑपरेशन किए जाने की सूचना लगातार मिलने पर औचक निरीक्षण में उक्त दवाखाने का फर्जी चिकित्सक डॉ० पी०एम्० राव मौके पर मिल नहीं रहा था !  सी०एम्०ओ० ने बताया कि उसके विरुद्ध ऍफ़० आई०आर० दर्ज कराई जाएगी तथा विधिक कार्यवाही की जाएगी !