चोटी कटने की घटना है कि रूकने का नाम नही ले रही, बेल्हा में कुल 12 घटनाये संज्ञान में - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 7 अगस्त 2017

चोटी कटने की घटना है कि रूकने का नाम नही ले रही, बेल्हा में कुल 12 घटनाये संज्ञान में


चोटी कटने की अफवाहों कहे घटनाये लेकिन यह जो भी है प्रतापगढ़ में थमने का नाम नहीं ले रहा। बेल्हा में चोटी काटने की शोर बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात जिले के कई थाना क्षेत्रों में डेढ़ वर्ष की बच्ची सहित कुल 12 महिलाओं की चोटी कर्तन की घटनाएं सामने आई हैं। लोग इन सभी घटनाओ से हतप्रभ और भयभीत हैं। मान्धाता ब्लाक के कूल्हीपुर के रहिवासी कृष्णानंद यादव की पत्नी शकुंतला यादव को सोमवार भोर सिर दर्द हुआ तो तेल लगाने के लिए सिर में हाथ फिराया तो पाया की उनके बाल कट गए थे। उधर, महेशगंज के गाँव पूरे टिकैतिन 16 वर्षीय किशोरी रंजना बुखार में पड़ी है क्योंकि रविवार की सुबह दवा खाकर लेटी तो उसके बाल कोई उड़ा ले गया था। ऐसा ही वाक्य कुछ देखने को मिला नगर कोतवाली के कटरा मेदनीगंज में जहाँ बाजार खास पश्चिमी मोहल्ला के रहिवासी कड़ेदीन की पत्नी 56 वर्षीय ननका ने बतया कि रात 9 बजे उसने देखा तो पाया की उनकी कटे थे। चतुर्थ घटना में अंतू के नरिया ग्राम की 23 वर्षीय युवती सुषमा ने बताया कि शनिवार की रात जब वह पउड़ी थी। एकाएक आभास हुआ कि कोई बाल नोच रहा है और देखा तो उसके भी बाल गिर कर जमीन पर पड़े मिले। 5वीं घटना में फतनपुर के पास विकरामपुर नौडेरा ग्राम निवासी अमरजीत की पत्नी 32 वर्षीय मीना की है। मीन चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोई थी। मध्य रात्रि में मीना के बाल कट गए। 6ठी घटना में रानीगंज के मुआर अधारगंज तेजा का पूरा की है, जहाँ रविवार सुबह केदारनाथ की पुत्री 21 वर्षीय संदीप कुमारी की चोटी कट गई। 7वीं घटना में जेठवारा कोतवाली अंतर्गत आने वाले कल्हवारी गांव की जहाँ रामफेर की 55  वर्षीय पत्नी बसंता की चुटिया कटी मिली। 8वीं घटना में मान्धाता ब्लाक के बासूपुर की है जहाँ धर्मेन्द्र की 11 वर्षीय पुत्री तुलसी रात्रि में बंद कमरे में बहन के साथ सो रही थी। सुबह उठने पर उसके बाल कटे मिले। नौवीं घटना में कुंडा के चौसा गाँव में 33 वर्षीय पत्नी सकीना के बाल रविवार को कट गए थे।द 10वीं घटना में कोहंडौर पूरे कोलाहल की है, वहां शनिवार देर रात कृष्णदेव मिश्र की 55 वर्षीय पत्नी सुशीला कुँवा के नजदीक खड़ी होकर फोन पर बतिया रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनके मुंह में जोर का मुक्का मारा और  वो गिर पड़ीं पर जब उठी तो देखा कि सिर के बाल कटे थे। 11वीं घटना में प्रतापगढ़ सिटी एरिया के विनोद निर्मल की डेढ़ साल की बच्ची अनन्या के बाल गायब मिले। 12वीं घटना में फतनपुर थानाक्षेत्र के विकरामपुर नौडेरा गाँव की है जहाँ सोमवार शाम 17 वर्षीय किशोरी के बाल घर में कट गए।