रक्षाबंधन: बेल्हा में मोदी राखी की धूम - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 7 अगस्त 2017

रक्षाबंधन: बेल्हा में मोदी राखी की धूम


रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का त्यौहार है। प्रतापगढ़ में भी खूब चहल पहल देखने को मिला। रक्षाबंधन के एक दिन पहले ही महिलाये और युवतियां राखी की तैयारी में जुड़ गई। मिठाई का धंधा जोरो शोरो से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाली राखियां खूब बिक रही हैं। 
शहर में राखी की दुकानों पर देश के प्रधानमंत्री की फोटो वाली राखी की बहुत माँग रही है। इसके अतिरिक्त मिठाई की दुकानों पर भी खरीददारों का जमावड़ा देर रात तक रहा, जिससे व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे पर खुशी दिखी।

इसके लिए राखी बेचने वालों ने भी पूर्व से तैयारियां कर रखी थीं। 3 दिन पहले से शहर में सजी-धजी बड़ी-बड़ी दुकानों पर शनिवार के दिन तक छूटपुट खरीददार ही दिख रहे थे पर रविवार सुबह से ही रक्षाबंधन की दुकानों पर युवतियों का हुजूम दिखी। रक्षाबंधन रविवार देर रात तक बेचीं जा रही थी। महिलाओं और युवतियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो वाली रक्षाबंधन को बहुत पसंद किया।

सिटी के अम्बेडकर चौराहे के दुकानदार संजीव ने कहा कि मोदी राखी महिलाओ की पहली पसंद रही। चीनी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार के कारण इस बार मार्किट में चीनी राखियां न के बराबर दिखी जिससे स्वदेशी मेड (इन इंडिया) राखियों की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुआ है। इसके अतिरिक्त शहर में चौक से लेकर भंगवा चुंगी, बाबागंज, अम्बेडकर चौराहा, श्रीराम तिराहे पर मिष्ठान की दुकानें दुल्हन की तरह सजाई गई थीं, इन दुकानों पर भी हर वक्त खूब बिक्री देखी गई।