ग्राम प्रधान की बेटियों की चोटी कटी - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 7 अगस्त 2017

ग्राम प्रधान की बेटियों की चोटी कटी



बाबागंज: महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा किशुनी में दो बालिकाओं की चोटी कल रात्रि में कट गई, जिले में कुल 12 घटना के बाद यह 13वां मामला है, जब महिलाओं या युवतियों की चुटिया गायब हुई है।
 बाबागंज विकास क्षेत्र के ग्राम सभा किशुनी की ग्राम प्रधान शीला देवी की दो पुत्रियां जो जगापुर स्थित आदि शंकराचार्य बाल विद्या मंदिर की कक्षा आठ और पांच की छात्राएं हैं।
कल रात्रि में दोनों बेटियाँ अपनी माँ के साथ भोजन करके घर के अंदर सो रही थी। सोमवार सुबह जब वह दोनों सोकर उठी तो दोनों की चोटी कटी पाई गई। उसके बाद उनके घर में हड़कंप मच गया, चोटी कटने की घटना गाँव में सनसनी की तरह फैलने लगी। ग्रामीणों और आस-पास के गांव के लोगों की भारी भीड़ ग्राम प्रधान की आवास पर जमा हो गई।