![]() |
पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में दिनांक 21 अगस्त 2017 को विकास खण्ड आसपुर देवसरा में तीन दिवसीय (21, 22 एवं 23 अगस्त) अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन पूर्वान्ह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की उपलब्धियों का लेखा जोखा देखने को मिलेगा।और विभिन्न विभागों की ओर से अन्त्योदय मेला में प्रदर्शनी के माध्यम से सहभागिता रहेगी जिसमें विभागीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले पण्डाल स्थापित किये जा रहे है । इस अन्त्योदय मेला में आसपुर देवसरा विकास खण्ड के सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अन्त्योदय मेला में सहभागिता करने वाले विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी भी भाग लेगे।
![]() |
लोग स्वच्छता अभियान से खुद को सफाई अभियान में लगाए हुए हैं इसी क्रम में एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताव्दी वर्ष के स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत माँ चौहरजन देवी धाम में आज युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उनमें से अंशुमान सिंह व अनिल पाण्डेय ने अपने युवा साथियो व माँ के भक्तो के साथ माँ चौहरजन देवी धाम प्रांगण व मन्दिर की साफ सफाई करके उपस्थित लोगो से माँ के धाम को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया ।
" स्वच्छ धाम सुन्दर अभियान " नारे के साथ अनिल पाण्डेय, सतीष मिश्र,अमित मिश्र, राहुल मिश्र, सुभाष मिश्र, शिवम नन्हे राहुल अंकित एवं अन्य उपस्थित लोगो ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया ।

