स्वच्छता जागरूकता के लिए क्रिकेट मैच आपस में ही हुए जागरूक - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 20 अगस्त 2017

स्वच्छता जागरूकता के लिए क्रिकेट मैच आपस में ही हुए जागरूक

 

आज प्रतापगढ़ शहर के स्थानीय स्टेडियम जिसकी स्थिति बहुत अच्छी नही है, उसमें भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत जनपद प्रतापगढ़ को खुले में शौच से मुक्त (ओ.डी.एफ.) कर ‘‘स्वच्छ प्रतापगढ़’’ बनाये जाने के उद्देश्य से एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया ।
 मैच में राजकमल यादव मुख्य विकास "अधिकारी एकादश" एवं मिथलेश कुमार सिंह ने "कर्मचारी एकादश" का नेतृत्व किया। सुश्री भानु प्रसाद जिला क्रीड़ाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय लिया फिर मैच शुरू हुआ। टॉस मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जीतने के के बाद पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया । पहले बैटिंग करते हुये कर्मचारी एकादश ने निर्धारित 16 ओवरो में 78 रन बनाए हालांकि टीम आलऑउट हो गयी। दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी एकादश ने 13.2 ओवर में ही इस मैच को जीत लिया। मैच में अतुल मिश्र ने सर्वाधिक 26 रन बनाये। मुख्य विकास अधिकारी श्री राजकमल यादव ने चौके के साथ विजय दिलाई और 19 रन पर नाबाद रहे। वंही विकास शुक्ल ने 14 रन और आलोक सिंह ने 12 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुये रणवीर और शहजाद ने 02-02 विकेट हासिल किये।
बड़ी अच्छी बात है कि आयोजन किया गया लेकिन इससे क्या फ़ायदा हुआ। अगर यही मैच किसी ग्रामीण परिवेश में करा कर जन जागरण किया जाता तो क्या कोई दिक्कत थी। यह मैच तो बस ऐसे लग रहा है जैसे खुद के लिए था। इस अवसर पर जनपद के अलग - अलग जगह से आये हुये खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव द्वारा स्वच्छता जागरूकता की शपथ दिलाई व आस-पास सफाई किये जाने का आवाहन किया गया अब ये आवाहन कितना रंग दिखयेगा ये सबको पता है। इस मैच को देखने के लिए मुख्य रूप से कुंवर सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी, बविता सिंह, आदित्य शुक्ला, मो. इकराम, रूद प्रकाश ओझा, मो.अनीश खान,विनीत यादव न्यायाधीश, श्री अजय सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, सुषमा कुरील प्रान्तीय अध्यक्ष आंगनबाड़ी संघ, वकील अहमद जिला मंत्री महासंघ प्रतापगढ़, अश्वनी श्रीवास्तव, अजीत, जितेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमचन्द्र पाण्डेय, वृजेश, कौशल, मृत्युन्जय, उत्तम नागर आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजयी टीम के कप्तान मुख्य विकास अधिकारी महोदय को कु. अमेजना सिंह ने तथा कर्मचारी एकादश की टीम को कु. फातिमा द्वारा शील्ड प्रदान की गयी।