![]() |
लाखों के बदले सुपारी लेकर हत्या करने वाला शातिर हत्यारा गिरफ्तार कर लिया गया जिसने के हत्याओं को अंजाम दिया । पुलिस ने प्रतापगढ़ पुलिस शगुन गौतम के नेतृत्व में अच्छा काम किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ शगुन गौतम के नेतृत्व में, अपराध एवं अपराधियों पर रोक लगाने हेतु निरन्तर दिये एस.टी.एफ. इलाहाबाद से मिलकर थानाक्षेत्र लालगंज की देखभाल यह ऑपरेशन किया गया।
एक मुखबीर खास से सूचना मिली कि घरौरा, दांदूपुर सड़क के पास से एक वयुवक जाने वाला है उसके पास अवैध असलहे हैं।
इस तरह मुखबीर खास द्वारा दी गयी जानकारी पर उक्त पुलिस टीम द्वारा उस स्थान पर पहुॅंचकर आपस में रणनीति तय की गयी सभी मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति का इन्तजार करने लगे। लगभग 1ः50 बजे दोपहर में एक व्यक्ति लाल-काली पल्सर से अपने कन्धें पर लम्बा झोला लटकाये आता दिखाई दिया। उस युवक को पुलिस टीम ने रुकने को बोला। इस पर वह अपनी मोटर साइकिल वापस मुड़ाकर भागने लगा लेकिन हड़बड़ाहट में गिर गया जिसकी बाद पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उस अभियुक्त का विवरण इस प्रकार है ।
01. मोहम्मद मकसूद उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद नियाज निवासी घरौरा, थाना - लालगंज, जनपद - प्रतापगढ़।
बरामदगी:
1. दो अवैध पिस्टल 32 बोर
2. 06 कारतूस 32 बोर
3. एक अवैध नली 12 बोर बन्दूक
4. 05 अदद कारतूस 12 बोर
5. एक मोटर साइकिल पल्सर लाल-काले रंग गाड़ी नंबर - यूपी 72 एएफ 9129
6. तीन मोबाइल, एक आधार, एक पैन , एक राशन कार्ड
इस पकड़े गये अभियुक्त ने इन हत्याओं में अपना हाथ होना स्वीकार किया
- दिनांक 13/12/2015 को थानाक्षेत्र कंधई के खुजीकला में विक्रम सिंह की हत्या
- दिनांक 15/12/2015 को थानाक्षेत्र मानधाता के गजेहड़ा जंगल में चुनमुन पाण्डेय की हत्या
- दिनांक 03.05.2017 को थानाक्षेत्र अंतू के रामगढ़ी में यासिर की गोली मारकर हत्या की थी।
इसके अतिरिक्त भी इसने कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है जिसके सम्बन्ध में अभी पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल का लाइसेंस बरामद हुआ जिसपर अभियुक्त द्वारा नागालैण्ड का पता अंकित कराया गया जो कि पूर्णतया भ्रमित करने वाला है मतलब ये भी फर्जी है।
