पी.डब्ल्यू. डी. के अधिशाषी अभियंता ने ठेकेदार के लिए किया लाखों का घोटाला - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 20 अगस्त 2017

पी.डब्ल्यू. डी. के अधिशाषी अभियंता ने ठेकेदार के लिए किया लाखों का घोटाला

 
प्रतापगढ़, एक बड़ा भ्रष्टाचार जो दिखा वैसे तो हर विभाग में भ्रष्टाचार ने अपनी जड़ें मजबूत की हैं लेकिन कुछ ही मामले संज्ञान में आते हैं। जैसे प्रतापगढ़ के पी.डब्लू .डी. के चर्चित अधिशाषी अभियंता डी. पी. दुबे ने किया लाखों रूपये का फर्जी भुगतान कर दिया है और कमीशन का रुपया अपने जेब में रख लिया है। प्रतापगढ़ गौरा ब्लॉक के पूरे बदल और हरिजन बस्ती में बहुत पहले से बनी सड़क का भुगतान कर दिया है। अभियंता ने अपने चहेते ठेकेदार को मई माह में टेंडर देने के बाद जुलाई में ही भुगतान कर दिया जो कि फर्जी है। मम्मल संज्ञान में अब आया है। शासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अभियंता द्वारा किये हुए फ़र्ज़ी भुगतान की जांच और 34 निर्माण कार्यो की निविदा निरस्त करने का निर्देश दिया है। पी.डब्ल्यू. डी. के  मुख्य अभियंता ने किया सभी फाइलों को तलब किया है।
         सड़को की मरम्मत, निर्माण,टेंडर में खेल करने में माहिर है अधिशाषी अभियंता डी. पी. दुबे। इस भ्रष्ट कृत्य के खुलासे से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।