प्रतापगढ़ पुलिस प्रतिदिन कुछ न कुछ कारनामा करती रहती हैं इसी क्रम में तेजगढ़ चौकी प्रभारी पर छेड़खानी के गवाहों को धमकाने का आरोप लगा हैं। बयान न बदलने पर गवाहों को दी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई हैं। बलरामपुर जनपद के पूर्व डीसी मनरेगा सहित 4 लोग हैं जो कि छेड़खानी के मामले में आरोपी हैं। गवाह श्यामलाल व जनार्दन प्रसाद ने एसपी समेत डीजीपी से की मामले की शिकायत। बीते 7 जून को फौजी की पत्नी ने दर्ज कराया था छेड़खानी का मामला लालगंज कोतवाली के बासूपुर( गोनई शुक्ल का पुरवा) गाँव मामला हैं।
