प्रतापगढ़ जिलाधिकारी ने दीपावली शुभकामना संदेश दिया - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

प्रतापगढ़ जिलाधिकारी ने दीपावली शुभकामना संदेश दिया



प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई देते हुये उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि दीपावली का पर्व लोगों के जीवन में तमसरूपी मनोमालिन्य को दूर कर ज्योति स्वरूप खुशियों से भर दे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से यह भी अपील किया है कि वे प्रेम और सौहार्द्र के प्रतीक प्रकाश पर्व दीपावली पर तेज आवाज करने वाले पटाखे न छोड़े और पटाखे भी इस सीमा तक छोड़े कि उससे वायु प्रदूषण की स्थिति न उत्पन्न हो। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने भी दीपावली के पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनायें दी है।