ब्लॉक प्रमुखी जाने भर की आहट से बुलाई क्षेत्र पंचायत की बैठक - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

ब्लॉक प्रमुखी जाने भर की आहट से बुलाई क्षेत्र पंचायत की बैठक


प्रतापगढ़ लक्ष्मणपुर विकास खंड के सभागार में बुधवार को ब्लाक प्रमुख वाहिदा बेगम की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसके बाद बैठक शुरू होते ही प्रमुख व विरोधी पक्ष के लोगों के आरोप प्रत्यारोप से माहौल गरम हो उठा। पूर्व ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश तिवारी ने बीडीओ पर सत्तापक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीसी सदस्यों की जगह प्रतिनिधि के रूप में बाहरी लोगों के शामिल होने पर सवाल खड़ा किया। उनका आरोप था कि ब्लाक प्रमुख ने कुर्सी जाने की भय से आनन फानन में बैठक बुलाई है।
जिसमें सदन के एक चौथाई सदस्य भी शामिल नही हुए। इस पर बीडीओ ने कहा कि सदन के अध्यक्ष की अनुमति से प्रतिनिधियों को भी शामिल होने का मौका दिया गया। इस पर बीडीसी सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा तब और तेज हो गया जब सीडीपीओ रजनी मिश्रा, पीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश प्रियदर्शी, शिक्षा विभाग, पशुपालन समेत कई विभागों के अधिकारियों का बैठक में गैरहाजिर होने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि आनन फानन में बुलाई गई बैठक का उद्देश्य औपचारिकता पूरी करना हैं। बैठक के दौरान कई सदस्य ब्लाक प्रमुख से असंतुष्ट दिखे और उनके हंगामे से माहौल लगातार गरमाया रहा। एजेंडे पर चर्चा होना तो दूर की बात पूरी बैठक ही हंगामे की भेंट चढ़ गई।
इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल और भी लोग उपस्थित रहे। लक्ष्मणपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अंदर ही अंदर अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। जिसकी अगुवाई करने में पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश तिवारी का नाम सामने आ रहा है।