नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम शम्भू कुमार ने नेताओ के साथ बैठक की - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम शम्भू कुमार ने नेताओ के साथ बैठक की


प्रतापगढ़| प्रतापगढ़ में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम शम्भु कुमार ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में नगर पालिका परिषद बेल्हा और नगर पंचायतों के पूलिंग बूथ के बदलाव सम्बन्धी तथा नगर निकाय निर्वाचक नामावली-2017 के अन्तिम प्रकाशन के बाद वोटर्स लिस्टउपलब्ध कराये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वक्त-वक्त पर नगर निकाय चुनाव सम्बन्धी मीटिंग का आयोजन होता रहे। अन्तिम प्रकाशित वोटर लिस्ट पार्टी के प्रतिनिधियों को भी एक प्रति भेजी जायेगी। नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत में मतदान केन्द्र के बदलाव के सम्बन्ध में पार्टी पदाधिकारियों ने जो प्रस्ताव दिया है उस पर जरुर विचार किया जायेगा। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस०पी० बरनवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा, लाल बहादुर तिवारी, जिला सचिव माकपा, अजय प्रताप सिंह महामंत्री भाजपा, राम बरन सिंह सीपीआई, नरसिंह प्रकाश मिश्र कांग्रेस, प्यारे लाल खैरा जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी और आजादी अली राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधि मौजूद थे।