तालाब में नहा रहे किशोर का डूबने से हुई मौत, इलाके में हडकंप - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

तालाब में नहा रहे किशोर का डूबने से हुई मौत, इलाके में हडकंप

तालाब में डूबने से किशोर की मौत 
मौके पर इकठ्ठा भीड़ 
प्रतापगढ़| कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर के सगरवा गांव में किशोर अपने मित्रों के साथ लाताब में नहा रहा था1 इस दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गयी1 मृतक किशोर कक्षा दसवीं का छात्र बताया जा रहा है।

गुरूवार को दोपहर सगरवा गाँव निवासी राहुल पाल अपने साथियों के साथ तालाब में नहा रहा था, तभी अचानक वह गहरे पानी में गायब हो गया। किशोर के डूबने की हबर से गाँव में हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने एक घंटे के मशक्कत के बाद राहुल को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है।