कद्दावर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी हो सकते हैं फूलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी! - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

कद्दावर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी हो सकते हैं फूलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी!


प्रतापगढ़| जिले के रामपुर खास विधान सभा से कई दसक विधायक रह चुके और वर्तमान में राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी आगामी लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते है। कांग्रेस ने नेहरु परिवार की इस सीट पर फिर से कब्जा जमाने की योजना बना रही है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर फूलपुर की सीट भाजपा को फिर से देना नही चाहती है। इसीलिए भाजपा को हारने के लिए इस बार कांग्रेस बड़े ही कद्दावर ब्राहमण नेता को मैदान में उतार सकती है।  अगर ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है।
 

कांग्रेस खेल सकती है इस कद्दावर ब्राह्मण नेता पर दांव 
कांग्रेस में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि राज्यसभा सासद प्रमोद तिवारी को फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जा सकता है। क्योंकि प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा है।  अगर महागठबंधन होता है तब भी इनका कद बाकी नेताओं पर भारी पड़ेगा। लोकसभा क्षेत्र फूलपुर में यदि पटेल जाति के बाद सबसे अधिक जनसँख्या है तो वह ब्राह्मणों की है। अगर कांग्रेस ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव खेलती है तो जीतने के उम्मीद ज्यादा हो सकती है। पूर्वांचल में प्रमोद तिवारी की ख़ास प्रसिद्धि है। 



राज्यसभा में प्रमोद के 4 साल का कार्यकाल हुआ पूरा 
वर्तमान में प्रमोद बतौर राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे है। राज्यसभा में इनका 4 साल पूरा हो गया है 1 साल का कार्यकाल शेष है। राजनीति के गलियारों में प्रमोद तिवारी को फूलपुर से चुनाव लड़ाने की चर्चा चल रही है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अधिकारिक तौर पर कुछ नही कहा है। 

इस पर प्रमोद तिवारी का बयान 
प्रतापगढ़ समाचार टीम ने जब इस बाबत राज्यसभा प्रमोद तिवारी से बात की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है, लेकिन हाँ, यदि उन्हें कांग्रेस संगठन मौका देता है तो हर स्थिति में खरे उतरेंगे।

फिलवक्त सही स्थिति की जानकारी कांग्रेस के उम्मीदवार के नामों की घोषणा के बाद ही होगी।