छिनैती कर रहे बदमाश को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

छिनैती कर रहे बदमाश को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा


प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र गाँव टिकरिया के समीप देर रात कुछ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोपेड सवार पिता और बेटे को लूटने की कोशिश की, लेकिन इस दाव उल्टा पड़ गया। तमंचा धारी बदमाशों को बाप बेटे ने मिलकर धर दबोचा। पकड़ें गए लूटेरों को पुलिस हिरासत में लेकर उसके साथियों के बारे में भी  जानकारी ले रही है।
शेरगढ़ गांव के रहने वाले 45 वर्षीय शिल्पकार पप्पू सिंह अपने 21 वर्षीय बेटे जय सिंह के साथ देर रात को मोपेड से अपने घर कुंडा को लौट रहे थे। टिकरिया गांव के समीप मोटरसाइकिल से आये 4 बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से पिता-पुत्र को घेर लिया और दोनों को तमंचा दिखाकर रोक लिया। एक बदमाश पिता-पुत्र की जेब से मोबाइल फ़ोन  और रुपये निकलने लगा।

इस दौरान ने जोर जोर से शोर अचाते हुए एक बदमाश को पकड़ कर पीटना चालू कर दिया। तभी उसके साथी बदमाश दोनों को तमंचे की बट से मारने लग । लेकिन तभी तक चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़ें, ग्रामीण को आता देख बदमाश भागने लगे। जिनमें से तीन बदमाश भागे में कामयाब हुए लेकिन एक बदमाश को ग्रामीनो ने धर दबोचा। पकड़ें गए बदमाश को ग्रामीणों से जैम कर पिटाई कर दी। जाकारी मिलने पर आये पुलिस आरोपित बदमाश को कोतवाली लेकर चली गई है, जहाँ उससे उसके अन्य साथियो के बारे में जानकारी ली जा रही है।