पीएसी जवान के मौत के सदमें में बेटी ने किया आत्मदाह - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017

पीएसी जवान के मौत के सदमें में बेटी ने किया आत्मदाह


लालगंज| लखनऊ में नियुक्त पीएसी के जवान की मौत से उसकी बेटी इतनी आहत हुयी कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश कर डाली। जवान की बेटी जो पेशे से टीचर है, उसने खुद को कमरे में कैद करके अपने शरीर में आग लगा ली। उसका शरीर लगभग 40 प्रतिशत जल गया है, जिसके बाद युवती CHC से गंभीर स्थिति में इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है।
जिले के कोतवाली लालगंज अंतर्गत के गाँव संगियापुर के रहने वाले 45 साल के राकेश पांडेय बत्तीसवीं वाहिनी PAC में लखनऊ में सेवा नियक्त थे। राकेश पांडेय पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जुड़े थे। PAC कॉलोनी में उनके साथ ही उनकी 23 वर्षीय मझली बेटी मोनिका रहती थी, जो पेशे से एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।


लालगंज स्थित उनके मूल निवास में उनकी धर्मपत्नी शशिप्रभा पाण्डेय अपनी 25 वर्षीय बड़ी बेटी कोमल, 15 वर्षीय बेटी स्वीटी और 17 बेटे मनीष के संग रहती हैं। नवरातन में अवकाश प्राप्त पर मोनिका भी संगियापुर, लालगंज आयी हुयी थी। इतवार के दिन बेटी मोनिका ने पिता राकेश का हाल खबर लेने के लिए कई बार कॉल किया लेकिन फ़ोन स्विच ऑफ आ रहा था। कई बार कॉल ट्राय करने के बाद भी स्विच ऑफ ही बताने पर परेशान मनिका दोपहर में लगभग 3 बजे लखनऊ पहुँच गयी, जहां आवास में संदिग्ध स्थिति में पिता को मरा हुआ पाया।

मोनिका ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सोमवार के दिन पोस्टमार्टम के पश्चात पीएसी  जवान राकेश पाण्डेय का शव लालगंज पहुंचा। जिसके बाद शव का अंतिम क्रिया करने के लिया घर के लोग श्रृंगवेरपुर (इलाहबाद) चले गए। इसी दौरान पिता के गम में मोनिका आग लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की। जब तक पडोशी और परिजन आग बुझाते तब तक शरीर काफी जल चूका था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए फ़ौरन लखनऊ ले जाए की सिफारिश की। फिलहाल पीडिता को लखनऊ में एडमिट कराया गया है।