![]() |
पूरी गर्मी अधिकारियों ने आम जनता को गर्मी में बढ़े हुए लोड का बहाना देकर बहलाये रखा। जबकि यूपी सरकार ने 18 से 24 घण्टे सप्लाई देने का दावा मीडिया में किया। परन्तु अब बरसात बीत जाने के बाद तक भी व्यवस्था पटरी पर नही आ सकी है। अभी भी हर दिन अघोषित कटौती के साथ ही लो वोल्टेज की शिकायत लगभग पूरे जिले से आ ही रही है।
उमस भरी गर्मी और खेती में सिंचाई की जरूरत के बावजूद भी बिजली कटौती ने परेशान कर रखा है।
सुबह 10 से 11, दोपहर 1 से 2 तथा शाम को 5 बजे से 6 बजे तक आपात कटौती की गई। शहरी इलाके में तो कुछ गनीमत है। गाँव मे बिजली दवा की खुराक की तरह सुबह दोपहर शाम सिर्फ दर्शन देने आती है।
देवसरा, पट्टी, रानीगंज, बीरापुर, बेलखरनाथ, दीवानगंज, रखहा, सदर, संडवा चंद्रिका, गड़वारा, साल्हीपुर, सोनाही आदि किसी भी क्षेत्र में बिजली आने या जाने का कोई समय निर्धारित नही है। रोस्टर का कोई मतलब ही नही रह गया है।
