ग्राम विकास अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के लिए मांगते हैं 10000 रुपये की रिश्वत, मामला डीएम के संज्ञान में - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

ग्राम विकास अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के लिए मांगते हैं 10000 रुपये की रिश्वत, मामला डीएम के संज्ञान में

जनता की शिकायत सुनते जिलाधिकारी

पट्टी: जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को पट्टी में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। कुल 253 शिकायतें आईं, जिनके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्दिष्ट किया।
     
पट्टी तहसील के सभागार में जिलाधिकारी शम्भू कुमार और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम की उपस्थिति में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 92, पुलिस विभाग से 78, विकास से संबंधित 32, समाज कल्याण से 8 तथा बेसिक शिक्षा से सम्बंधित 06 व अन्य 37 को मिलाकर कुल 253 शिकायतें दर्ज कराई गयीं। जिनमें ज्यादातर शिकायतों में राशन कार्ड व राशन वितरण में धांधली की शिकायत आम रही। इनको ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम को सभा मे ही फटकार लगाई और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष निस्तारण कर प्रभावी कार्यवाही करने का आदेश दिया।
     जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार से शिकायती रजिस्टर के सबन्ध में दिये गए आदेश के बारे में जानकारी ली गयी तो तहसीलदार ने कहा कि कुछ लेखपालों ने रजिस्टर बना लिया है और कुछ को बनाना अभी बाकी है। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि "जो भी लेखपाल, कानून-गो अब तक शिकायती रजिस्टर नही तैयार किये हैं उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाये।"
     
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान गुड्डन, ग्रामवासी अनीता व कलावती ने ग्राम विकास अधिकारी संजय पाण्डेय और रोजगार सेवक बृजेश सिंह के ऊपर आरोप लगाया कि ये लोग प्रधानमंत्री आवास योजना में  मकान दिलाने के लिए 10000 रुपये रिश्वत मांगते हैं। कंजासराय निवासी सूर्यनारायण त्रिपाठी ने लेखपाल राम बहादुर के विरुद्ध मौके पर जाकर पैमाइश नही करने और फ़र्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। मानापुर लेखपाल दिनेश कुमार के विरुद्ध गहबरा निवासी मनोज कुमार मिश्र ने आरोप लगाया कि वो खतौनी गायब कर दिए हैं। नेवादा निवासी सियाराम विश्वकर्मा ने शिकायत किया कि काँपाहारी के दयाशंकर मिश्र ने 25 मीटर खड़ंजा उखाड़कर रास्ते मे दीवाल बना लिया है जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
     जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपालों व पुलिस को आदेश दिया की वो 10 दिनों के भीतर मौके पर जाकर मुआयना करें और निस्तारण करके सूचित करें। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि "सभी जिला स्तरीय अधिकारी प्रत्येक तहसील दिवस एवं जनसुनवाई के सम्बन्ध में बनाये गए रजिस्टर अपने साथ लाएं, ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।" साथ ही उन्होंने कहा कि "जिन अधिकारियों की शिकायतें डिफाल्टर पाई जाएंगी उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी और 25 अक्टूबर तक जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई जाएगी।"

ग्राम विकास अधिकारी संजय पाण्डेय और रोजगार सेवक बृजेश सिंह के ऊपर आरोप लगाया कि ये लोग प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के लिए 10000 रुपये रिश्वत मांगते     उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा समय समय पर शिकायतकर्ता को फोन करके शिकायत निस्तारण की प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली जाती है। अतः जिन शिकायतों का निस्तारण हो चुका हैं उन्हें अपनी आख्या में पुनः ऑनलाइन रिपोर्ट प्रेषित करें, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो।      आज इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा व उपजिलाधिकारी पट्टी महेंद्र सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।