एतना छोट के हेलीकॉप्टर हम पहली बार देखे, ड्रोन कैमरा देख बुजुर्ग मतदाता चहके - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 23 नवंबर 2017

एतना छोट के हेलीकॉप्टर हम पहली बार देखे, ड्रोन कैमरा देख बुजुर्ग मतदाता चहके


प्रतापगढ़| बुधवार को जिले में हुए नगर निकाय चुनाव में चाक चौबंद एकदम हाईटेक रहा।प्रतापगढ़ के संवेदनशील, अति संवेदनशील और संवेदनशील प्लस वोटिंग बूथ की निगरानी का काम काफी हाईटेक तरीके से  की गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व गैर-क़ानूनी गतिविधियों को प्रतिबंधित व नजर बनाये रखने के लिए ड्रोन कैमरा, वेब कैमरा का इस्तेमाल किया गया। इससे मतदान केंद्र की गतिविधि को अफसर कैमरे के माध्यम से देखते रहे।



जनपद में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से पूरा कराने के लिए उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से 85 मतदान केंद्र तथा 171 मतदेय स्थल (वोटिंग बूथ) बनाये गये थे। इनमें से 48 संवेदनशील, 26 अति संवेदनशील और 18 संवेदनशील प्लस केंद्र शामिल थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट स्वयं अपने साथ अन्य फोर्स के साथ संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर मुस्तैदी से तैनात थे। केंद्र के भीतर भीड़ बढ़ने पर वार रूम से अफसर सम्बंधित कार्यरत अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को डाटा फटकारा भी गया। जनपद में नगर निकाय का चुनाव उच्च तकनीकी की सुरक्षा के अंतर्गत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


हालाकि, सुरक्षा के दृष्टी से इस चुनाव में पहली बार ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया  गया है, जो कि बड़े बुजुर्गो के लिए काफी कौतुहल का विषय बना। लोग ड्रोन को उड़ता हुआ देख चहक उठे। इस दौरान बुजुर्ग मतदाताओ ने कहा ने कि, "हम एतना छोट के हेलिकॉप्टर जिन्दगी में पहली बार देखत अहि।"  ड्रोन का इस्तेमाल किया जाना मतदाताओ को बहुत भाया।