लालगंज आझारा में नगर पंचायत के लिए पहली बार मतदान कर रहे क्षेत्र वासियों में दिखा उत्साह - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 23 नवंबर 2017

लालगंज आझारा में नगर पंचायत के लिए पहली बार मतदान कर रहे क्षेत्र वासियों में दिखा उत्साह


प्रतापगढ़| बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत के प्रथम चुनाव मे मतदाताओं मे विशेष उत्साह की झलक दिखाई दी। सबेरे से ही 16 वार्डो मे चेयरमैन पद और सभासदों के लिये मतदाताओ की लम्बी लम्बी कतारे दिखी। जनपद एंव स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी नाकेबंदी भी मतदान केन्द्रों पर दिखाई आयी। टाउन एरिया के खालसा सादात, खानापटटी, शीतलमऊ, जैनपुर,  पूरे हरिकिशुन, अझारा,, पूरे पण्डित, गौतमपुर टीकाराम, और दीवानी वार्ड के वोटिंग बूथ पर महिला वोटरों की लम्बी कतारे पहली टाउन एरिया के वोटिंग को लेकर खासे आर्कषण मे दिखी। उपजिलाधिकारी कोमल यादव एवं सीओ रमाकांत यादव तथा तहसीलदार ओमप्रकाश पांडे व नायब तहसीलदार सुशील कुमार ने मतदान केन्द्रों पर भारी पुलिस बल के बंदोबस्त के साथ शांति, व्यवस्था पर ख़ासा नजर रखा। कलस्टर टीम व सेंट्रल सिक्यूरिटी फ़ोर्स के जवानों ने भी वोटिंग बूथों पर सारा दिन मुस्तैदी से निगरानी करते रहे। 
हालाकि इस दौरान खालसा सादात बूथ पर जरूर उम्मीद्वारों के अभिकर्ताओं ने फर्जी वोट को लेकर अधिकारियों से कंप्लेन दर्ज करायी। कंप्लेन मिलते ही उपजिलाधिकारी पहुंचे और मतदान कर्मियों को हर वोटर के पहचान पत्र (आइडेंटिटी कार्ड)  का बाकायदा चेक करने के पश्चात ही मतदान कराने के निर्देश जारी किये गए। हालांकि सभी वार्डो के वोटिंग बूथ पर मतदान कर्मियों में फुर्ती का आभाव होने के कारण वोटिंग प्रक्रिया की गति मंद पड़ गई जिससे कतारों मे खड़े मतदाताओ मे नाराजगी भी देखी गयी। वहीं ज्यादातर बूथों पर वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब होने को लेकर भी वोटिंग से निराश लौट रहे वोटरों मे गुस्सा और नाराजगी दिया। 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, सुस्ती पर मातहतों को डांट-फटकार 

बुधवार को प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शंभु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने टाउन एरिया मे वोटिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के वोटिंग बूथ पर आते ही बहुत हदंप मच गया। प्राइमरी स्कूल शीतलमऊ पर पहुंचे जिलाधिकारी के संग पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कुछ वोटरों के पास मोबाइल फोन देखा तो उनका पारा सातों आसमान पर चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम को इस तरह क्रोधित होते देख पुलिसकर्मियों ने ऐसे मोबाइलधारी वोटरों को बाहर दौड़ा कर भगा दिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं सीओ ने सम्बंधित लोगो को लेकर कड़ी डांट-फटकार भी लगायी।