मारपीट के बाद भाग रहे तीन बारातियों का सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 23 नवंबर 2017

मारपीट के बाद भाग रहे तीन बारातियों का सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम


लालगंज, प्रतापगढ़| बारात में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद झगड़ा कर तीन बाराती मोटरसाइकिल से भाग रहे थे कि रास्ते में एक ट्रक से तकर हो गयी। जिसमें तीन युवकों की दर्दनांक मौत हो गयी। एक ने कुंडा सीएससी में दम तोड़ दिया, वहीं अन्य 2 को इलाहाबाद ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हुई।
a

लालगंज अझारा थाना अंतर्गत आने वाले सराय जगत डिहवा गांव के चंदन पुत्र बंशीलाल की बारात हथिगवां थाना क्षेत्र के तीरथ नाथ सरोज के घर आयी थी। बुधवार की रात आयी बारात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो जबरदस्त मारपीट हो गयी। मारपीट के बाद बारात का माहौल ख़राब हो गया।  झगडे से हडकंप मचने के बाद २२ वर्षीय अनुज पुत्र रमेश कुमार निवासी संगियापुर थाना लालगंज, २३ वर्षीय अभय कुमार पुत्र कृष्ण कुमारनिवासी कल्याणपुर लालगंज अझारा और २४ साल के नवरंग उर्फ़ विशाल पुत्र हरकेश रहिवासी कल्याणपुर लालगंज अझारा एक ही मोटरसाइकिल से भागे। तेजी से भाग रहे युवको की मोटरसाइकिल किलहनापुर के आगे कैमा मस्जिद पास सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने अनुज और अभय को इलाहाबाद भेजा जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत करार दिया। वहीं नवरंग को कुंडा सीएससी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक साथ तीन लोगों की मौत पर परिजनों में कोहराम है ।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।