दो वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 23 नवंबर 2017

दो वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, हुई मौत


पट्टी प्रतापगढ़| पट्टी के पहलमपुर गाँव में दो साल के बच्चे की मौत ट्रैक्टर से कुचलने से हो गयी है। ट्रैक्टर चढ़ने से बच्चे का शरीर पूरी तरह पिस  गया और जगह पर ही मौत हो गयी।

कोतवाली क्षेत्र के पहलमपुर के रहने वाले कालीचरण सरोज का दो वर्षीय नाती बद्री बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे घर के पास चटाई पर लेटा हुआ था। बच्चे का सिर चटाई से ढका हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहा ट्रैक्टर उसके सिर पर चढ़ गया। जिससे मासूम का घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।