![]() |
जेठवारा थाना अंतर्गत सराय इंद्रावत शाह गरीब की तकिया गांव के रहने वाले खालिद का 38 वर्षीय पुत्र आरिफ जेठवारा विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदा लाइनमैन काम करता था। इन दिनों उसकी नियुकी शमसेरगंज फीडर पर थी। मंगलवार की शाम आरिफ थनई का पुरवा गाँव के पास फ्यूज जोड़ने के लिए गया था। इस दौरान यहां आरिफ एक पोल का फ्यूज बना दिया था लेकिन कुछ ही दूरी पर स्थित दूसरे पोल का फ्यूज बनाने के लिए पोल पर चढ़ा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह पोल पर चढ़ने से पूर्व फोन से सट डाउन लिया था, मगर जैसे ही वह पोल पर चढ़कर फ्यूज बनाने की कोशिश की, विद्युत् संचार होने से वह करंट की चपेट में आ गया और पोल से निचे गिर गया।
स्थानीय लोगों ने 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस के साथ 100 पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे जेठवारा SO ने उसे अपनी जीप से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में चिकिसकों ने उसे देखते ही मृत करार दिया। इस पर जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम (शव परीक्षा) के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। बता दें कि मृतक आरिफ के छह संतान है। सबसे बदें बेटे का नाम राज है, 18 वर्ष का है। जेई शैलेंद्र ने कहा कि घटना के बारे में ऑपरेटर से वार्ता की जा रही है। अगर ऑपरेटर की लापरवाही सामने आएगी तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
