शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों का करेगें स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक
शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु आलोक कुमार खाद्य आयुक्त उ0प्र0 लखनऊ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी दिनांक 20 अप्रैल 2018 को पूर्वान्ह 10.30 बजे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह लालगंज प्रतापगढ़ आएंगे। पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक आलोक कुमार तहसील लालगंज के ग्रामसभा खजुरी की बैठक में भौतिक कार्यो एवं लाभार्थियों को दी गयी सुविधाओं का सत्यापन करेेंेंगे। अपरान्ह 2 बजे से 2.30 बजे तक नोडल अधिकारी 02 बड़ी परियोजनाओं ट्रामा सेन्टर लालगंज एवं बालिका छात्रावास लालगंज अझारा का स्थलीय सत्यापन करेगें। अपरान्ह 2.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नोडल अधिकारी कोतवाली लालगंज/तहसील लालगंज का निरीक्षण करेगें। अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक खाद्य आयुक्त तहसील लालगंज अथवा सदर में गेहूॅ क्रय केन्द्र का निरीक्षण करेगें। अपरान्ह 4 बजे से खाद्य आयुक्त आलोक कुमार 61 एजेण्डा बिन्दु के अनुसार विकास भवन सभागार में जनपदीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक करेगें।
