घुइसरनाथ धाम, अमेठी जनपद के ग्राम पंचायत नुवावाँ थाना अमेठी निवासी कृष्णा सोनी आयु 18 वर्ष पुत्र राम प्रसाद सोनी और उसका चचेरा भाई हिमाँशू आयु 16 वर्ष पुत्र गया प्रसाद अपने बाबा बजरंगी सोनी के साथ बाबा घुइसरनाथ धाम आया था। दोनों युवक अपने बाबा को बाइक के पास खड़ा कराकर सई मे स्नान करने चले गये । बार बार प्रशासन द्वारा चेतावनी देने के बाउजूद कब यह दोनों युवक गहरे पानी में उतर गये किसी को पता नहीं चला। गहरे पानी मे जाने पर दोनों युवक डूबने लगे। सई घाट पर मौजूद गोताखोरों नें नदी में कूद कर दोनों को निकाला जिसमें कि कृष्णा की मौत हो चुकी थी व हिमाशू को गम्भीर हालत में सी. एच. सी. साँगीपुर भेजा गया प्रारम्भिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख उसे रेफर कर दिया गया।
अभी कुछ दिन पहले ही एक बाप के इकलौते पुत्र की इसी घाट पर सई नदी में डूबने से मौत हुई थी। प्रशासन हमेशा की तरह इस सोमवार भी सचेत था लेकिन कहीं न कहीं लापरवाही हुई और दो युवक प्रशासन को गच्चा दे गहरे पानी में जा फंसे जिनमें से एक कि मौत हो गयी। गोताखोरों की मुस्तैदी से 1 युवक को बचाया जा सका।
सोमवार, 12 अगस्त 2019
सई में नहाते समय 2 युवक की डूबे, गोताखोरों ने 1 युवक को बचाया दूसरे युवक की हुई मौत
Tags
# हादसा
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
हादसा
Labels:
हादसा
